विश्व कप क्वालीफायर के लिए डिफेंडर गुटिरेज बोलीविया टीम में शामिल

ला पाज (बोलीविया), 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। डिफेंडर लुइस गुटिरेज को विश्व कप क्वालीफायर के लिए बोलीविया की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

बोलीविया फुटबाल संघ ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बोलिवर क्लब का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी गुटिरेज ने पिछले साल कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के बाद से किसी भी प्रतियोगिता में अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

विश्व कप क्वालीफायर में बोलीविया का सामना पांच अक्टूबर को ला पाज में ब्राजील से होगा और इसके पांच दिन बाद उसकी भिड़ंत मोंटेवीडियो में उरुग्वे से होगी।

मॉरिसियो सोरिया के नेतृत्व में खेल रही बोलीविया की टीम अगले साल रूस में आयोजित होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश हासिल करने में असफल रही है।

दक्षिण अमेरिकी जोन में बोलीविया ने कुल 16 मैचों में 13 अंक ही हासिल किए और विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गई। इस सूची में ब्राजील की टीम 37 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, वहीं उरुग्वे 27 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493