विश्व कप क्वालीफायर में उरुग्वे ने अर्जेटीना को बराबरी पर रोका

मोंटेवीडियो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना को गुरुवार को खेले गए विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में उरुग्वे के खिलाफ अंक बांटने पड़े।

उरुग्वे ने अर्जेटीना को गोलरहित ड्रॉ पर रोका। इससे अर्जेटीना के विश्व कप के लिए स्वत: क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है।

एक अन्य मुकाबले में पराग्वे ने चिली को 3-0 से हराया।

अर्जेटीना के लिए लियोनेल मेसी, पाउलो डायबाला और माउरो इकार्डी ने कई मौके बनाए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

इस परिणाम ने अर्जेटीना को कॉनमेबोल साउथ अमेरिकन जोन में 23 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनाए रखा है। तीसरे स्थान पर काबिज उरुग्वे से उसके एक अंक कम हैं। अर्जेटीना के पास अभी हालांकि तीन मैच हैं।

पराग्वे ने हालांकि चिली को हराकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को बनाए रखा है।

पराग्वे के लिए विक्टर काकेरेस और रिचर्ड ओर्टिज ने दोनों हाफ में एक-एक गोल किए। पराग्वे के लिए तीसरा गोल चिली के ही खिलाड़ी अर्तुरो विडाल ने किया। यह एक आत्मघाती गोल था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493