विश्व कप क्वालीफायर में घाना ने मिस्र से खेला ड्रॉ

अकरा (घाना), 13 नवंबर (आईएएनएस)। घाना ने 2018 फीफा विश्व कप क्वालीफाईंग अभियान का समापन क्वालीफायर के अंतिम चरण में मिस्र से 1-1 से ड्रॉ खेलकर किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, महमूद शिकबाला ने रविवार को केप कोस्ट शर में हुए मैच के 61वें मिनट में गाल दाग करके मिस्र को बढ़त दिला दी।

घाना के एडविन ग्यासी ने 64वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिला दी।

मिस्र अगले वर्ष हाने वाले विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन इस ड्रॉ के बाद लगातार चौथी बार विश्व कप में खेलने के घाना के सपने को तगड़ा झटका लगा है।

मिस्र आखरी बार 1990 में वश्वि कप में खेला था।

घाना के कोच क्वीसी अप्पीया ने यहां मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम जानते थे कि हम विश्व में जगह नहीं बना पाएंगे। इसलिए मैं खिलाड़ियों को मौका देना चाहता था ताकि मैं देख सकूं कि वह 2019 में टीम में क्या नया ला सकते है।”

इस हार के साथ घाना ने ग्रुप ई में सात अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493