लुसाका (जाम्बिया), 7 सितम्बर (आईएएनएस)। जाम्बिया के फुटबाल प्रशंसकों का कहना है कि विश्व कप क्वालीफायर में राष्ट्रीय टीम की जीत की लय ले उसके पहली बार विश्व कप फाइनल्स में प्रवेश की उम्मीदें मजबूत हो रही हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अल्जीरिया के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में मंगलवार रात को खेले गए मैच में जाम्बिया ने जीत हासिल की।
इस जीत के दम पर जाम्बिया ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और इस कारण उसके अगले साल रूस में आयोजित होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं।
जाम्बिया ने दो सितम्बर को पहले चरण के मैच में अल्जीरिया को 3-1 से मात दी थी, वहीं दूसरे चरण में उसे 1-0 से जीत मिली।
लुसाका से एक प्रशंसक ने जाम्बिया की जीत पर खुशी जताते हु कहा, “फुटबाल का प्रशंसक होने के नाते मैं बहुत खुश हूं कि हमारी टीम जीत के साथ इस स्तर पर पहुंच गई है। अल्जीरिया से जीत हासिल करना आसान नहीं था और अब हम अगले मैच की ओर देख रहे हैं, ताकि फाइनल्स में जीत हासिल कर सकें।”
एक अन्य प्रशंसक राबसोन टेम्बो ने कहा, “मेरी आशा है कि हमारे कोच को समझ आ गया होगा कि क्यों हम अंडर-20 टीम के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की मांग कर रहे थे। हम उनसे इस टीम से और भी खिलाड़ियों को शामिल करने का आग्रह कर रहे हैं।”
जाम्बिया की टीम अब अगले दौर के मैच के लिए नाईजीरिया जाएगी, वहीं अल्जीरिया अपने अगले मैच के लिए कैमरून जाएगी।
dharmpath.com dharmpath