विश्व कप क्वालीफायर में मिस्र ने घाना को हराया

एलेक्जेंड्रिया (मिस्र), 14 नवंबर (आईएएनएस)। मोहम्मद सलाह और अब्दुल्ला अल-सईद की ओर से किए गए गोल की बदौलत मिस्र ने विश्व कप-2018 के क्वालीफायर में रविवार देर रात खेले गए मुकाबले में घाना को 2-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इटली सेरी-ए के एएस रोमा क्लब में खेलने वाले सलाह ने मुकाबले के पहले हाफ में पेनाल्टी हासिल करते हुए 43वें मिनट में गोल दागा और मिस्र को 1-0 से बढ़त दिलाई।

इसके बाद, दूसरे हाफ में भी अपना खेल जारी रखते हुए मिस्र ने एक बार फिर गोल दागते हुए घाना को मात दी। मिस्र के लिए मुकाबले की समाप्ति से कुछ मिनट पहले सईद (86वें मिनट) ने गोल किया।

घाना की टीम ने हालांकि, इस मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई।

इस जीत के साथ ही मिस्र ने क्वालीफायर के ग्रुप-ई में छह अंकों के साथ बढ़त हासिल कर ली है।

इस ग्रुप में घाना और मिस्र के अलावा युगांडा और कोंगो भी शामिल हैं।

पिछले माह से शुरू हुए क्वालीफायर के तीसरे और चौथे दौर में 20 अफ्रीकी टीम खेल रही हैं।

रूस में 2018 में होने वाले विश्व कप में अफ्रीका के केवल पांच देश की खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493