विश्व कप : जिम्बाब्वे के 25 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन (लीड-1)

ऑकलैंड, 14 मार्च (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने ईडन पार्क मैदान पर शनिवार को भारत के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी के अपने अंतिम मैच में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के खेल में तीन विकेट पर 101 रन बना लिए हैं।

सीन विलियम्स 31 और कार्यकारी कप्तान ब्रेंडन टेलर 48 रनों पर नाबाद हैं। दोनों ने 33 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद टीम को मजबूती दी है।

जिम्बाब्वे ने 11, 13 और 33 रनों के कुल योग पर अपने तीन विकेट गंवाए। चामू चिभाबा (7) को मोहम्मद समी ने चलता किया जबकि हेमिल्टन मासाकाद्जा (2) को उमेश यादव ने चलता किया। सोलोमन मिरे (9) का विकेट मोहित शर्मा ने लिया।

भारत की कोशिश लगातार छठी जीत हासिल कर नॉकआउट दौर में कदम रखने की होगी। दोनों ही टीमों का यह आखिरी ग्रुप मैच होगा और टूर्नामेंट के लिहाज से इसका ज्यादा महत्व नहीं रह गया है।

भारत ग्रुप-बी में शीर्ष पर है क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुका है। भारतीय टीम को यहां अगर हार भी मिलती है तो भी वह शीर्ष पर बनी रहेगी।

वहीं, जिम्बाब्वे को पांच मैचों में एक जीत मिली और उसके केवल दो अंक हैं। यह टीम पहले ही नॉकआउट दौर से बाहर हो चुकी है। वैसे, जिम्बाब्वे के लिए यह मैच फिर भी खास है।

टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर घोषणा कर चुके हैं कि वह जिम्बाब्वे के लिए आखिरी बार इस मैच में खेल रहे हैं। ऐसे में उनके साथी खिलाड़ी इसे एक यादगार मैच बनाने की कोशिश जरूर करेंगे।

नियमित कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा पैर में चोट के कारण इस मैच से भी बाहर रहेंगे। ऐसे में यहां भी टीम की कमान टेलर के हाथों में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493