मास्को, 20 मार्च (आईएएनएस)। विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा इसी साल रूस में होने वाले विश्व कप के टिकटों की तेज बिक्री से काफी संतुष्ट है।
फीफा ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, फीफा विशेषज्ञों के साथ येकातेरिनबर्ग में इस समय मौजूद फीफा के टूर्नामेंट निदेशक कोलिन स्मिथ ने कहा है कि संस्था रुस के 11 शहरों में होने वाले विश्व कप के टिकटों की बिक्री से काफी खुश है।
स्मिथ ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी तरह की टिकट बिक्री जारी रहेगी।
फीफा के अधिकारी ने साथ ही उम्मीद जताई है कि विश्व कप से पहले सभी स्टेडियम समय पर तैयार हो जाएंगे।
फीफा के अनुसार 16 करोड़ टिकट अभी तक बिक चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath