विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 228 रनों का लक्ष्य

साउथैम्पटन, 5 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को रोज बाउल स्टेडियम में जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने तीसरे मैच में भारत के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के कारण संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अंत में क्रिस मौरिस की 42 रनों की पारी के दम पर वह किसी तरह 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 227 रन बनाने में सफल रही।

मौरिस के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 38, आंदिले फेहुलक्वायो ने 34, डेविड मिलर ने 31, रासी वान डेर डुसेन ने 22 रनों का योगदान दिया।

कागिसो रबाडा 31 रनों पर नाबाद लौटे।

भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को को दो-दो सफलताएं मिलीं। कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493