विश्व कप : न्यूजीलैंड की लगातार पांचवीं जीत (राउंडअप)

नेपियर, 8 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मैकलीन पार्क मैदान पर रविवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए मुकाबले में अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। पहले ही क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर चुके न्यूजीलैंड की यह लगातार पांचवीं जीत है जबकि अफगान टीम को चौथी हार मिली है।

नेपियर, 8 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मैकलीन पार्क मैदान पर रविवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए मुकाबले में अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। पहले ही क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर चुके न्यूजीलैंड की यह लगातार पांचवीं जीत है जबकि अफगान टीम को चौथी हार मिली है।

‘मैन ऑफ द मैच’ डेनियल विटोरी (18-4) और ट्रेंट बाउल्ट (34-3) के दम पर अफगानिस्तान को 186 रनों के कुल योग पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुप्टिल (57), कप्तान ब्रेंडन मैक्लम (42), केन विलियमसन (33), रॉस टेलर (नाबाद 24) और ग्रांट इलियट (19) की उम्दा बल्लेबाज के दम पर 36.1 ओवरों में चार विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

मैक्लम और गुप्टिल ने पहले विकेट के लिए 35 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी की। मैक्लम ने 19 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद गुप्टिल ने विलियमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े।

विलियमसन ने 45 गेंदों पर चार चौके लगाए। उनका विकेट 111 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद गुप्टिल ने रॉस टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की। गुप्टिल 143 के कुल योग पर 76 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाने के बाद आउट हुए।

इलियट और टेलर के बीच चौथे विकेट की साझेदारी अच्छी चल रही थी। ऐसा लग रहा था कि दोनों ही टीम को जीत दिलाकर लौटेंगे लेकिन 175 के कुल योग पर एक रन चुराने के प्रयास में इलियट रन आउट हो गए। इलियट ने 28 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया।

इसके बाद कोरी एंडरसन (नाबाद 7) और टेलर ने पांचवें विकेट के लिए 13 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। टेलर ने 41 गेंदों पर दो चौके लगाए। अफगान टीम की ओर से शापूर जादरान और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट लिया।

पूल-ए में न्यूजीलैंड ने पांच जीत से 10 अंक हासिल कर लिए हैं। दूसरी ओर, अब तक सिर्फ स्कॉटलैंड पर जीत हासिल कर सकी अफगान टीम के दो ही अंक हैं। वह तालिका में छठे स्थान पर है। अफगान और स्कॉटिश टीमों का सफर समाप्त हो चुका है।

इससे पहले, अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 47.4 ओवर ही खेल सकी। उसके लिए हालांकि, समीउल्लाह सेनवारी और नजीबुल्लाह जादरान ने अर्धशतक लगाए।

समीउल्लाह ने 110 गेंदों का सामना कर पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि नजीबुल्लाह ने 56 गेंदों की तेज पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए।

नजीबुल्लाह और समीउल्लाह ने सातवें विकेट के लिए 86 रन जोड़े, जो अफगान टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।

इसके अलावा नवरोज मंगल ने 27 तथा हामिद हसन ने 16 रन जोड़े। मंगल ने 46 गेंदों पर तीन चौके लगाए। हसन की 21 गेंदों की पारी में चार चौके शामिल हैं।

अपने अब तक के सभी पांच मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी कीवी टीम की ओर से जेम्स एंडरसन ने भी दो विकेट लिए। एडम मिलने को भी एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493