विश्व कप : न्यूजीलैंड के सामने 298 रनों का लक्ष्य

ऑकलैंड, 24 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने ने ईडन पार्क मैदान पर मंगलवार को जारी आईसीसी विव कप-2015 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सह-मेजबान न्यूजीलैंड के सामने 298 रनों का लक्ष्य रखा है।

यह संशोधित लक्ष्य है। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 38 ओवरों में तीन विकेट पर 216 रन बना लिए थे। तभी बारिश आ गई और इस कारण लगभग दो घंटे बर्बाद हुए। इसे देखते हुए एक पारी को 43 ओवरों तक सीमित किया गया।

बारिश खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 281 रन बनाए। उसकी पारी समाप्त होने के बाद डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को मिलने वाले लक्ष्य को पुनर्निर्धारित किया गया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से फॉफ दू प्लेसिस ने सबसे अधिक 82 रन बनाए जबकि कप्तान अब्राहम डिविलियर्स ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेविड मिलर ने तूफानी अंदाज में 49 और रिले रोसू ने 39 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से कोरी एंडरसन ने तीन विकेट लिए जबकि ट्रेंट बाउल्ट को दो सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493