विश्व कप : न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 172 रनों पर समेटा

टॉनटन, 8 जून (आईएएनएस)। मौजूदा उप-विजेता न्यूजीलैंड ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 42.1 ओवरों में 172 रनों पर ही ढेर कर दिया है।

द कूपर एसोशिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी जिम्मी नीशाम के सामने ढह गई। नीशाम ने पांच जबकि लॉकी फग्र्यूसन ने चार विकेट अपने नाम किए।

अफगानिस्तान के लिए हसमातुल्लाह शाहिदि ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। हजरतुल्लाह जाजई ने 34, नूर अली जादरान ने 31 और अफताब आलम ने 14 रनों का योगदान दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493