विश्व कप पर आधारित पुस्तक लेकर आए मशहूर ब्रॉडकास्टर आशीष रे

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। जाने माने क्रिकेट ब्रॉडकास्टर आशीष रे ने विश्व कप पर आधारित नई किताब लिखी है, जिसमें 1975 से लेकर अब तक के भारत के सफर को रेखांकित किया गया है।

ब्लुम्सबरी द्वारा प्रकाशित ‘क्रिकेट वर्ल्ड कप दी इंडियन चैलेंज’ नामक इस पुस्तक में 1975 में इंग्लैंड में हुए 60 ओवरों के विश्व कप से लेकर अब तक के भारत के सफर के बारे में बताया गया है।

किताब में विश्व कप के सभी संस्करणों की समीक्षा की गई है और इंग्लैंड में जारी विश्व कप का प्रीव्यू भी दिया गया है।

इसके अलावा इसमें मार्च 1983 के विश्व कप के बारे में भी बताया गया है, जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था।

किताब में कुल नौ अध्याय शामिल किए गए हैं। इसके अलावा में इसमें 2011 के विश्व कप का भी जिक्र किया गया है, जिसे भारत ने जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493