विश्व कप : पाकिस्तान को हराकर आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में, भारत से भिड़ेगा

एडिलेड, 20 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर आईसीसी विश्व कप-2015 के सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। फाइनल के लिए लड़ाई में उसका सामना भारत के साथ होगा।

पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने स्टीवन स्मिथ (65), शेन वॉटसन (नाबाद 64–) और ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 44) की शानदार पारियों की बदौलत —ओवर में ही .. विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत ने गुरुवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश को 109 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493