विश्व कप : भारत के सामने 260 रनों का लक्ष्य

हेमिल्टन, 10 मार्च (आईएएनएस)। आयरलैंड ने मंगलवार को सेडन पार्क स्टेडियम में जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के ग्रुप-बी के अपने पांचवें मुकाबले में भारत के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आयरिश टीम ने 49 ओवरों में 259 रन बनाए। उसकी ओर से नियाल ओब्रायन ने सबसे अधिक 75 रन बनाए जबकि कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड के बल्ले से 67 रन निकले।

इसके अलावा पॉल स्टर्लिग ने 42 और एंडी बालबिर्नी ने 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से मोहम्मद समी ने तीन और रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493