विश्व कप में खेल सकते हैं मोहम्मद सलाह

काहिरा, 27 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के खिलाफ में शनिवार रात खेले गए यूरोपीय चैम्पियंस लीग फाइनल में चोटिल होने वाले इंग्लिश क्लब लिवरपूल के मोहम्मद सलाह अगले माह रूस में होने वाले विश्व कप में खेल सकते हैं।

मिस्र फुटबाल टीम के चिकित्सक मोहम्मद अबू अल एला ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे ने मिस्र फुटबाल संघ के हवाले से बाताया कि टीम को लिवरपूल के चिकित्सकों से जो रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक सलाह समय पर चोट से उबर सकते हैं।

मिस्र के चिकित्सक ने शनिवार को कहा, “जांच में यह सामने आया है कि सलाह को कंधे में चोट लगी है और उम्मीद है कि वह विश्व कप में राष्ट्रीय टीम के लिए खेल सकते हैं।”

मिस्र विश्व कप के अपने पहले मैच में 15 जून को उरुग्वे से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493