विश्व कप विजय की यादों की तरह साथ रहेगी आईपीएल जीत : युवराज

बेंगलुरू, 30 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह का कहना है कि आईपीएल की यह जीत, 50 ओवर के विश्व कप और टी-20 विश्व कप जीत के बाद उनके दिल के सबसे करीब रहेगी।

हैदराबाद ने रविवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के नौवें संस्करण के फाइनल में बेंगलोर को आठ विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।

आईपीएलटी20 डॉट कॉम ने युवराज के हवाले से लिखा, “आईपीएल जीतना अनूठा अनुभव है। मैंने विश्व कप जीते, लेकिन आईपीएल कभी नहीं जीता था। मैं आठ साल से यह टूर्नामेंट खेल रहा हूं, लेकिन कभी इसे जीत नहीं पाया। आखिरकार यह पल आ ही गया।”

उन्होंने कहा, “मैंने कभी आईपीएल की जीत की िंमठास को नहीं चखा था। यह वाकई शानदार है। इस समय मेरे ट्रॉफी कैबिनेट में यह शीर्ष पर रहेगी। यह मेरी विश्व कप जीत के साथ रहेगी।”

युवराज ने मैच जीतने के बाद सोशल नेटवर्किं ग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी टीम के गेंदबाज आशीष नेहरा को यह जीत समर्पित की।

उन्होंने लिखा, “यह नेहराजी आपके लिए है, हमने आपको बहुत ‘मिस’ किया। बधाई हो।”

नेहरा ने हाल ही में अपने घुटने का ऑपरेशन करवाया है। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए लीग मैच में चोट लग गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493