विश्व कप-2018 के लिए ईरान ने क्वालीफाई किया

तेहरान, 13 जून (आईएएनएस)। ईरान अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है।

ईरान ने उज्बेकिस्तान को विश्व कप क्वालीफायर में खेले गए मैच में 2-0 से हराकर क्वालीफाई किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ईरान ने पांचवीं बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।

आजादी स्टेडियम में सोमवार रात को खेले गए इस मैच में के पहले हॉफ की शुरुआत के बाद 23वें मिनट में अजमोउन सरदार ने गोल कर ईरान का खाता खोला।

इसके बाद दूसरे हाफ में भी खेल पर अपना दबदबा जारी रखते हुए ईरान ने 88वें मिनट में दूसरा गोल कर जीत हासिल की।

ईरान के लिए यह दूसरा गोल मेहदी तरेमी ने किया था।

एशिया के अंतिम आठ के दौर के क्वालीफाइंग में इस जीत के तहत ईरान ने शीर्ष दो टीमों में जगह बनाई है और इसी प्रकार उसने विश्व कप में प्रवेश किया है।

ईरान से पहले ब्राजील ने अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493