मेड्रिड, 13 जून (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के डिफेंडर सर्गियो रामोस का कहना है कि उनका देश स्पेन अगले साल होने वाले विश्व कप में प्रवेश करने से केवल एक कदम दूर है।
रविवार रात को 2018 विश्व कप क्वालीफायर में खेले गए मैच में स्पेन ने मैसेडोनिया को 2-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डेविड सिल्वा और डिएगो कोस्टा की ओर से किए गए गोल की बदौलत स्पेन ने मैसेडोनिया को 2-1 से हराया।
इसके बाद स्पेन का सामना दो सितम्बर को इटली से होगा। इस मैच में मिली जीत से विश्व कप में स्पेन का प्रवेश लगभग तय है।
स्पेनिश प्रेस की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, रामोस ने कहा कि उनकी उद्देश्य टीम के लिए सभी तीन अंक हासिल करना है। हालांकि, वह जानते हैं कि यह काफी मुश्किल काम होगा।
dharmpath.com dharmpath