विश्व कप-2018 में क्वालीफाई करने के करीब क्रोएशिया

जागरेब (क्रोएशिया), 10 नवंबर (आईएएनएस)। क्रोएशिया की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने ग्रीस को यूरोपीय प्लेऑफ के पहले चरण में मात देकर अगले साल आयोजित होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश की ओर एक बड़ा कदम उठाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मक्सीमीर स्टेडियम में खेले गए इस मैच को देखने के लिए 30,000 दर्शक मौजूद थे।

इस मैच में क्रोएशिया ने ग्रीस को 4-1 से मात दी। इस मैच में ग्रीस का मजबूत डिफेंस भी क्रोएशिया के आगे कमजोर नजर आया।

कप्तान लुका मोड्रिक की ओर से किए गए गोल के दम पर क्रोएशिया ने अपना खाता खोला। इसके बाद निकोला कालिनिक ने टीम के लिए दूसरा गोल किया।

इस मैच के पहले हाफ के 30वें मिनट में ग्रीस के कप्तान पापसताथोपोउलोस ने क्रोएशिया के डिफेंडरों को पछाड़ते हुए गोल कर टीम का खाता खोला।

इसके बाद इवान पेरिसिक ने क्रोएशिया के लिए तीसरा गोल किया। टीम के लिए चौथा गोल 49वें मिनट में सिमे ने किया और टीम को 4-1 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493