विश्व का सबसे ऊंचा कांच का पुल अक्टूबर में खुलेगा

यह पुल शानदार दर्शनीय क्षेत्र झांगजियाजी में स्थित है, जिसे यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्राप्त है। इस पुल को सितम्बर की शुरुआत में अस्थाई तौर पर पर्यटकों की बढ़ती तादाद के मद्देनजर बंद कर दिया गया था। इसका उद्घाटन 20 अगस्त को हुआ था।

पुल प्रबंधन समिति के अनुसार, 30 सितम्बर को दोबारा खुलने के दौरान आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी टिकट बुक कराने के बाद पर्यटक प्रवेश द्वार पर लगी मशीनों पर अपने पहचान पत्र लगाकर अंदर जा सकते हैं।

पुल को एक आंतरिक प्रणाली के उन्नयन के कारण बंद कर दिया गया था। 8000 की रोजाना क्षमता वाले इस पुल के दीदार के लिए हर रोज 10,000 से भी अधिक पर्यटक आ रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493