विश्व के सबसे बूढ़े हाथी की मौत

चिड़ियाघर के प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि मृत हाथी का नाम ‘हानाको’ है, जिसका अर्थ है, ‘फ्लावर चाइल्ड’। उसे गुरुवार को टोक्यो के बाहरी क्षेत्र इनोकाशीरा के चिड़ियाघर में जमीन पर लेटे हुए पाया गया था।

उन्होंने कहा कि हाथी को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद चिड़ियाघर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। थाईलैंड सरकार ने ‘हानाको’ को उपहारस्वरूप जापान को दिया था। उसे 1949 में जापान लाया गया था, उस समय उसकी आयु दो वर्ष की थी।

पशु अधिकार संगठनों ने ‘हानाको’ को दुनिया का सर्वाधिक अकेलेपन वाले हाथी के रूप में भी उल्लेख किया था, क्योंकि उसका जन्म जंगल में हुआ था, लेकिन उसने अपनी अधिकतर जिंदगी कैद में अकेले बिताई।

उसकी दयनीय जीवन दशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभियान चलाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493