विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं मेसी : विडाल

मेसाच्युसेट्स (अमेरिका), 20 जून (आईएएनएस)। चिली के स्टार फुटबाल खिलाड़ी अर्तुरो विडाल मेक्सिको पर मिली जीत से काफी खुश हैं क्योंकि इस जीत के साथ उनकी टीम कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

विडाल हालांकि, अर्जेटीना के खिलाफ होने वाले सम्भावित मुकाबले को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने लियोनेल मेसी को विश्व कप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी करार दिया।

रविवार सुबह हुए इस मुकाबले में एडुआडरे वार्गास के चार गोल की बदौलत चिली ने मेक्सिको को 7-0 से मात दी।

चिली अगर अपने अगले मुकाबले में कोलम्बिया को हरा देता है तो फिर फाइनल में उसका सामना अर्जेंटीना या फिर अमेरिका से हो सकता है। ऐसे में विडाल जानते हैं कि मेसी उनकी टीम का खिताब जीतने का सपना तोड़ सकते हैं।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, विडाल ने मेक्सिको पर मिली जीत के बाद कहा, “हर कोई जानता है कि मेसी क्या हैं? वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।”

विडाल ने कहा, “मैं यह इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि अर्जेटीना के खिलाफ हुए मुकाबले में चिली को 2-1 से मात मिली थी और प्रतिद्वंद्वी टीम के खेल ने हम पर काफी दबाव डाला था। अगर मेसी मैदान पर हों तो सब कुछ बदल सकता है।”

मेक्सिको के खिलाफ हुए मुकाबले में विडाल को पीला कार्ड मिला था, जिसके कारण वह सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेल सकते।

चिली के स्टार खिलाड़ी ने यह स्वीकार किया कि इतने बड़े खेल से अनुपस्थित रहना बहुत बड़ा झटका है।

विडाल ने कहा, “मैं दुखी हूं, लेकिन आश्वस्त हूं कि मेरे साथी खिलाड़ी जीत हासिल कर सकते हैं। इस परिणाम से खतरा जरूर है। मुझे आशा है कि मैं फाइनल में खेल सकूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493