विश्व ग्रांप्री. शतरंज के शीर्ष पर पहुंचीं हारिका, कोनेरू

चेंगदू (चीन), 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय ग्रैंड मास्टर हारिका द्रोणावल्ली और कोनेरू हम्पी ने दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फिडे विश्व महिला शतरंज ग्रांप्री. के तीसरे दिन सोमवार को शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

हारिका ने दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त चीन की जू वेनजुम को बेहद जटिल बाजी में ड्रॉ पर सहमत होने पर मजबूर कर लिया। हारिका और जू के बीच यह बाजी 78 चालों तक चली।

वहीं कोनेरू ने रूस की ओल्गा गिरया पर जीत हासिल की।

हारिका के इस ड्रॉ के साथ 2.5 अंक हो गए और वह शीर्ष पर पहुंच गईं।

हारिका ने कहा, “हम दोनों ही कई अवसरों पर मौके चूक गईं और कई गलतियां भी कीं। अंत में हमारे पास ड्रॉ के लिए सहमति जताने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।”

हारिका अब छठी विश्व वरीयता प्राप्त और दो बार राष्ट्रीय चैम्पियन रह चुकीं यूक्रेन की मारिया मुजिचुक से मंगलवार को अगली बाजी खेलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493