बीजिंग, 30 अगस्त (आईएएनएस)। इथियोपिया की अल्माज अयाना ने रविवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।
अयाना ने 14.26.83 मिनट में रेस पूरी करते हुए नया चैम्पियनशिप रिकार्ड कायम किया। उनके ही देश की सेनबेरी तेफीरी को रजत मिला। सेनबेरी ने 14.44.07 मिनट में रेस पूरी की।
इथियोपिया की ही गेनजेबी दिबाबा ने 14.44.14 मिनट में कांस्य जीता। दिबाबा ने पांच दिन पहले 1500 मीटर का स्वर्ण जीता था।
मास्को में दो साल पहले रजत जीतने वाली केन्या की मेर्सी चेरेनो पांचवें स्थान पर रहीं। मास्को में कांस्य अयाना ने जीता था।
dharmpath.com dharmpath