विश्व चैम्पियनशिप जीत चीन में छाए निंग

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दैनिक पत्र ‘पीएलए डेली’ में शनिवार को प्रकाशित एक रपट के मुताबिक, पीएलए के जनरल पॉलिटिकल डिपार्टमेंट से शुक्रवार को भेजे गए बधाई पत्र में कहा गया है कि मुकाबले में मजबूत प्रतिभागियों से न डर कर निंग ने देश और सेना का गौरव बढ़ाया है।

उल्लेखनीय है कि निंग चीनी नौसेना में लेफ्टिनेंट हैं।

पत्र में कहा गया है कि नौसेना में लेफ्टिनेंट निंग ने पहली बार विश्व तैराकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और खेल के प्रति चीनी खिलाड़ियों के जोश का परिचय दिया। सेना ने अपने अन्य सैनिकों से निंग से सीख लेने और तथा चीन के पुनरुद्धार के सपने और एक मजबूत सेना बनाने में अपना-अपना योगदान देने का आह्वान किया।

निंग ने घरेलू खेलों में पीएलए का प्रतिनिधित्व किया, जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए किया गया।

22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने पूरी दुनिया को तब सन्न कर दिया, जब गुरुवार रात उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 47.84 सेकंड समय निकालते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

निंग पहले एशियाई तैराक हैं, जिन्होंने 100 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतिस्पर्धा में 48 सेकंड से कम समय लिया और इस स्पर्धा में पश्चिमी देशों की बादशाहत खत्म की।

चीनी नौसेना में लेफ्टिनेंट निंग ने पदक समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने कहा, “मैं दुनिया को यह दिखाना चाहता हूं कि चीन के तैराक कम दूरी की स्पर्धा में भी जीत दर्ज कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493