विश्व चैम्पियनशिप : महिला मैराथन विजेता बनीं चेलिमो

लंदन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रविवार को महिला मैराथन स्पर्धा में बहरीन की रोज चेलिमो ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, केन्या में जन्मी चेलिमो ने आखिरी के एक किलोमीटर में जबरदस्त तेजी दिखाते हुए दो घंटे, 27 मिनट 11 सेकेंड में रेस पूरी की।

केन्या की एडना आंगरींगवोनी किप्लागाट तीसरी बार विश्व चैम्पियन बनने से चूक गईं। किप्लागाट ने दो घंटे 27 मिनट 18 सेकेंड में रेस पूरी की और रजत पदक हासिल किया।

अमेरिका की एमी क्रैग ने किप्लागाट के बराबर ही समय निकाला, हालांकि उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493