सेंट जॉर्ज्स (ग्रेनाडा), 13 अगस्त (आईएएनएस)। ओलम्पिक चैम्पियन (400 मीटर) किरानी जेम्स 22 से 30 अगस्त तक बीजिंग में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ग्रेनाडा के तीन सदस्यीय दल का नेतृत्व करेंगे।
जेम्स ने 2011 में दाएगू (दक्षिण कोरिया) में 400 मीटर खिताब जीता था और इस साल भी उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
जेम्स के अलावा ग्रेनाडा टीम में 400 मीटर धावक ब्रालन टापलिन और राष्ट्रमंडल तथा पैन अमेरिकन गेम्स में पदक विजेता मल्टी इवेंट एथलीट कुर्ट फेलिक्स शामिल हैं।
विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन प्रसिद्ध बर्डस नेस्ट स्टेडियम में होगा। यह स्टेडियम 2008 के बीजिंग ओलम्पिक का मुख्य आयोजन केंद्र था।
dharmpath.com dharmpath