विश्व चैम्पियनशिप (5000 मी.) : फाइनल में पहुंचे फाराह

बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन ब्रिटेन के मो फाराह यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयनशिप की 5000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं।

बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन ब्रिटेन के मो फाराह यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयनशिप की 5000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं।

2011 में दाएगू और 2013 में मास्को में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीत चुके फाराह ने हीट-2 में 13.19.44 मिनट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

बीजिंग के ऐतिहासिक बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में 22 अगस्त को अपना 10 हजार मीटर का खिताब बचाने वाले फाराह को 29 अगस्त को होने वाले फाइनल में मुख्य रूप से केन्या के इसियाह किपलानागात कोएच के अलावा इथियोपिया के हागोस गेब्रहिवेत से चुनौैती मिलेगी।

मास्को में गब्रहिवेत ने रजत और किपलानागात ने कांस्य जीता था।

फाराह ने चैम्पियनशिप के पहले दिन 10 हजार मीटर का स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया था। फाराह ने केन्या के ज्योफ्री किपसांग कैमोरूर से मिली जोरदार चुनौती को पार करते हुए 27 मिनट 1.13 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

किपसांग ने 27 मिनट 1.76 सेकेंड समय के साथ रजत जीता जबकि उनके ही देश के पॉल तेनुई ने 27 मिनट 2.83 सेकेंड के साथ कांस्य हासिल किया।

फाराह ने मास्को विश्व चैम्पियनशिप-2013 में स्वर्ण जीता था। फाराह ने 27 मिनट 21.71 सेकेंड के सत्र के सबसे अच्छे समय के साथ पहला स्थान हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493