विश्व चैम्पियन धाविका अबेबा डोप टेस्ट में नाकाम (लीड-1)

जेनेवा, 1 मार्च (आईएएनएस)। मॉस्को विश्व चैम्पियनशिप में 1500 मीटर दौड़ की विजेता अबेबा अरेगावी डोप टेस्ट में नाकाम रही हैं। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

आईएएएफ और स्वीडन के ‘ट्रैक एंड फील्ड’ संघ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आईएएएफ ने आउट ऑफ कम्पटीसन अबेबा की मूत्र जांच करवाई थी, जिसके परिणाम पॉजीटिव निकले। इससे यह बात सामने आई कि उन्होंने प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था।

अबेबा (25) का जन्म इथियोपिया में हुआ था। उन्होंने 2012 में स्वीडन की नागरिकता ले ली और अब स्वीडन का प्रतिनिधित्व करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493