कुआलालम्पुर, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने यहां शुरू हुए विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष वर्ग के सेकेंड डिवीजन के पहले दौर में शानदार शुरुआत करते हुए रविवार को वियतनाम को 3-0 से हरा दिया।
भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है।
भारत के लिए अचंता शरत कमल ने पहला मैच जीतते हुए तू नुयेन को 11-8, 11-6, 5-11, 11-6 से हराया।
दूसरे मुकाबले में एंथोनी अमलराज ने तेन दात ली को 12-10, 11-5, 11-6 से हराया।
इसके बाद हरमीत देसाई ने तुआन अन दोआन को 11-5, 13-11, 2-10 के अंतर से पराजित किया।
भारतीय टीम में सौम्यजीत घोष और जी. साथियान भी शामिल हैं, लेकिन इन दोनों को रविवार को आराम दिया गया।
सेकेंड डिवीजन में कुल 24 टीमें हैं,जिन्हें छह -छह टीमों के चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टीम को एक दूसरे के साथ खेलना है और फिर टॉप टीमें सेकेंड स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी।
dharmpath.com dharmpath