लंदन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने ब्रिटेन के एंडी मरे को विश्व का नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी बनने पर बधाई दी है।
मरे ने हाल ही में जोकोविक को अपदस्थ कर शीर्ष वरीयता हासिल की है। जोकोविक पिछले 122 सप्ताह से नंबर-1 की कुर्सी पर कायम थे।
जोकोविक ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “बधाई हो एंडी मरे। आप इसके हकदार हो, आपने इसके लिए काफी मेहनत की है।”
मरे ने रविवार को पेरिस मास्टर्स का खिताब जीतकर शीर्ष वरीयता हासिल की। यह मरे का इस साल का आठवां खिताब था।
जोकोविक ने आस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब जीत कर साल की अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन हाल ही में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखी गई।
जोकोविक के खराब फॉर्म के कारण ही मरे को शीर्ष वरीयता हासिल करने का मौका मिला।
पूर्व नंबर-1 जोकोविक ने लिखा, “आपका जुनून और दृढसंकल्प काम आया। मैं आपके साथ इस समय में खेलते हुए खुश हूं। मेरे साथ खड़े रहने के लिए मैं अपने प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूं, मैं आपसे लंदन में मिलूंगा।”
dharmpath.com dharmpath