विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप : पहली बार स्वर्ण पदक जीते मोमोटा

नानजिंग (चीन), 5 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-7 केंटो मोमोटा ने रविवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया है।

मोमोटा ने पहली बार इस टूर्नामेंट में अपने करियर का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इससे पहले 2015 में जकार्ता में कांस्य पदक जीता था।

जापान के मोमोटा ने इस खिताबी मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-3 शी युकी को मात देकर स्वर्ण जीता।

मोमोटा ने चीन के खिलाड़ी युकी को 49 मिनटों के भीतर 21-11, 21-13 मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

युकी ने भी पहली बार विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप का कांस्य पदक जीता था।

मोमोटा और युकी दूसरी बार आमने-सामने थे। इससे पहले, इसी साल एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप में युकी ने मोमोटा को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493