विश्व में चीन के सुपर कम्प्यूटरों की संख्या सबसे ज्यादा

बीजिंग- विश्व में शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटरों की ताजा रैंकिंग 23 जून को घोषित की गयी। चीन में तैनात सुपर कंप्यूटरों की संख्या विश्व में पहले स्थान पर है। शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटरों में से 226 चीन में स्थित हैं, जिस का अनुपात 45 प्रतिशत से अधिक है। चीनी कंपनी लिनोवो, सुगोन और इंसपुर विश्व में शीर्ष तीन सुपर कंप्यूटर के सप्लायर हैं, जिन्होंने कुल 312 सुपर कंप्यूटरों की आपूर्ति की।

सुपर कंप्यूटरों की तालिका में जापान का सुपर कंफ्यूटर फुगाकू पहले स्थान पर है। उसकी कंप्यूटिंग पावर प्रति सेकंड 5130 करोड़ है। चीन के सुपर कंप्यूटर सनवे थाइहू लाइट और थ्येन ह क्रमश: पांचवे और छठे स्थान पर रहे।

उल्लेखनीय है कि सुपर कम्प्यूटिंग तकनीक कोविड-19 महामारी की रोकथाम में योगदान भी दे रही है। लिनोवो कंपनी ने इस मार्च में घोषणा की कि कंप्यूटर विशेषज्ञ और जैव विज्ञान शास्त्री सहयोग कर नोवेल कोरोना वायरस के जीन्स ग्रुप के अध्ययन में तेजी लाएंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493