विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं रोनाल्डो : रियल कोच

मेड्रिड, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड फुटबाल क्लब के कोच राफेल बेनिट्ज का मानना है कि रोनाल्डो विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है।

रोनाल्डो ने शनिवार को रीयल मैड्रिड के लिए ला लीगा चैंपियनशिप में सर्वाधिक गोल (231 गोल) करने का रिकॉर्ड बनाया।

पुर्तगाल के फॉरवर्ड खिलाड़ी ने ला लीगा में शनिवार को इस्पेनयोल के खिलाफ पांच गोल दागकर टीम को 6-0 से जीत दिलाई थी।

बेनिट्ज को इसमें कोई शक नहीं है कि कोई भी खिलाड़ी रोनाल्डो के वर्तमान रिकार्ड के करीब भी नहीं पहुंच सकता।

‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, बेनिट्ज ने कहा, “वह विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। मैं इस बात से हैरान हूं कि मैदान में रोनाल्डो के खेल पर ध्यान न देकर इस पर अधिक ध्यान दिया जाता है कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं।”

रियल ने चैम्पियंस लीग के अपने पहले मैच में रोनाल्डो की हैट्रिक की बदौलत यूक्रेन के क्लब शख्तर डोनेत्स्क को 4-0 से हरा दिया। इन तीन गोल के साथ रोनाल्डो (80 गोल) चैम्पियंस लीग के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं।

रियल कोच ने यूक्रेन फुटबाल टीम की प्रशंसा की और उसे एक मजबूत टीम बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493