विश्व वरीयता में शीर्ष पर पहुंचीं केर्बर

न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की महिला टेनिस स्टार एंजेलिक केर्बर ने विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पक्का कर लिया है।

अमेरिकी ओपन में गुरुवार को हुए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स की हार के साथ केर्बर का शीर्ष पर पहुंचना तय हो गया है।

हालांकि केर्बर 12 सितंबर को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की विश्व रैंकिंग जारी होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर सर्वोच्च विश्व वरीय खिलाड़ी होंगी।

डब्ल्यूटीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव सिमोन ने केर्बर को शीर्ष वरीयता हासिल करने पर बधाई दी और कहा, “केर्बर को सर्वोच्च विश्व वरीयता हासिल करने की अद्वितीय उपलब्धि के लिए बधाई।”

स्टीव ने कहा, “खेल के चरम पर पहुंचना काफी मुश्किल है और केर्बर ने पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन कर इस मुकाम को हासिल किया। इसका असर उनके परिणाम पर नजर आ रहा है और वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचने की हकदार हैं।”

इसके साथ ही केर्बर विश्व वरीयता में शीर्ष पर पहुंचने वाली जर्मनी की दूसरी महिला टेनिस खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले सार्वकालिक महान टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

केर्बर को इस समय चल रहे अमेरिकी ओपन की समाप्ति पर डब्ल्यूटीए विश्व नम्बर-1 की ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493