विश्व सुंदरी मानुषी ने पहला विज्ञापन करार किया

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणे की छोरी मानुषी छिल्लर ने मिस वल्र्ड का खिताब जीतने के बाद पहला विज्ञापन करार किया है। उन्होंने आभूषण निर्माता समूह मालाबार गोल्ड एंड डायमंड के साथ करार किया।

देश में 17 वर्ष बाद विश्व सुंदरी का खिताब लाने वाली मानुषी कंपनी के वैश्विक अभियानों और सहायतार्थ प्रयासों में उसका प्रतिनिधित्व करेंगी।

विश्व सुंदरी ने एक बयान में कहा, “मुझे भारतीय होने पर गर्व है। यह सभी त्योहारों और विशेष रूप से भावनाओं का उत्सव मनाने वाला देश है। मैं मिस वर्ल्ड कप तक ये साथ लेकर गई हूं। मालाबार गोल्ड से जुड़ना शानदार है। यह एक ऐसा संबंध है, जो हर पल मेरे दिल के करीब है और हर भारतीय के लिए विशेष है।”

मालाबार समूह के अध्यक्ष ने कहा, “पहली बात, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान ही पूरी दुनिया उनकी बुद्धिमत्ता की कायल हो गई थी, जब उन्होंने कहा था कि मातृत्व सेवा को दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन मिलना चाहिए। इसके अलावा हम सब जानते हैं कि वे बहुत दयालु भी हैं। उन्होंने सामाजिक कार्य बहुत पहले, छात्रा जीवन से ही शुरू कर दिए थे। इसीलिए मानुषी और मालाबार में आसपास के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की समान आकांक्षा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493