विश्व हिंदू कांग्रेस में बोलने पर सम्मानित महसूस कर रहा : अनुपम खेर

शिकागो, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि उनके जैसे शिमला के मध्यवर्गीय परिवार के कश्मीरी पंडित लड़के के लिए यहां विश्व हिंदू कांग्रेस में बोलने का मौका मिलना एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने शुक्रवार को यहां भाषण दिया।

अनुपम ने कहा, “विश्व हिंदू कांग्रेस का हिस्सा बनकर आभारी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अमेरिका के शिकागो में विश्व हिंदू कांग्रेस में शिमला के एक साधारण मध्यवर्गीय कश्मीरी पंडित लड़के का बोलना एक बड़ी उपलब्धि है।”

अभिनेता ने कहा कि इस अवसर पर वह अपनी मातृभूमि को सलाम करते हैं। एक अरब तीस करोड़ लोगों की अद्भुत भूमि जो सभी धर्मो, विश्वासों, सांस्कृतिक परंपराओं की मां है। हिंदू धर्म जीवन जीने की एक पद्धति है। इस पद्धति पर जीवन बिताने से आप हिंदू हो जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493