विषाणु की चपेट में आ गए थे 15 ब्राजीलियाई खिलाड़ी

कांसेपसियन (चिली), 28 जून (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फुटबाल टीम के कोच डुंगा ने खुलासा किया है कि कोपा अमेरिका कप के क्वार्टर फाइनल मैच से पहले ब्राजील के 15 खिलाड़ी एक विषाणुजनित बीमारी की चपेट में आ गए थे।

क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को पराग्वे से पेनाल्टी शूटआउट में हार झेलनी पड़ी।

टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी टीम के कोच ने बताया कि ब्राजील के अधिकांश खिलाड़ियों को हुई इस बीमारी की वजह से ब्राजीलियाई टीम प्रभावित हुई।

डुंगा ने स्वीकार किया कि इसी वजह से अभ्यास सत्र के दौरान वह टीम पर ज्यादा दबाव नहीं दे सके, हालांकि उन्होंने इसे ब्राजीलियाई टीम की हार की वजह भी नहीं ठहराया।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में डुंगा ने कहा, “यह कोई बहाना नहीं है, लेकिन हमारे 15 खिलाड़ी इस सप्ताह एक विषाणु की चपेट में थे। जिसके कारण हमें अभ्यास सत्र को सीमित रखना पड़ा।”

डुंगा ने कहा, “इसके कारण खिलाड़ियों को सर दर्द, पीठ दर्द और कमजोरी जैसी परेशानियां हुईं। हमें खिलाड़ियों को इससे उबरने में मदद देने के लिए प्रशिक्षण को कम करना पड़ा। कुछ खिलाड़ियों को उल्टियां तक हुईं।”

गौरतलब है कि प्रतिबंध के कारण ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर इस मैच में नहीं खेल सके और पांच बार की चैम्पियन ब्राजील को पेनाल्टी शूटआउट में 3-4 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493