कोयम्बटूर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। चेन्नई के विष्णु प्रसाद और कोल्हापुर के चित्तेश मनडोडी ने रविवार को कारी मोटर स्पीडवे पर आयोजित 20वीं जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप के पहले राउंड का खिताब जीत लिया।
विष्णु ने 500 स्कूल छात्रों के अलावा कारी मोटर स्पीडवे पर मौजूद हजारों दर्शकों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए जेके 17 वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
विष्णु ने पी6 से शुरुआत की थी और वह नयन चटर्जी (पी5) तथा आनंदिथ रेड्डी (पी4) से पीछे थे। शनिवार को हालांकि आनंदिथ और नयन, विष्णु से पीछे रह गए थे।
विष्णु को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा और वह बिना देरी किए हुए पोल पोजीशन से शुरुआत करने वाले विकास आनंद से आगे निकल गए।
इसके बाद विष्णु को रोकने वाला कोई नहीं था। वह दबाव के बीच तेज रफ्तार और बेहतर संतुलन तथा संयम के साथ आगे बढ़ते चले गए और खिताबी जीत हासिल की।
दिन के चौथे और अंतिम यूरो जेके रेस में भी विष्णु ने यही गुण दिखाए और पोल पोजीशन से शुरुआत करते हुए पहले स्थान पर रहे।
विष्णु ने दिन का सबसे तेज लैप टाइम एक मिनट 01.246 सेकेंड निकाला और आनंदिथ के समय से बेहतर समय निकाला। एक समय आनंदिथ का समय सबसे अच्छा था।
आनंदिथ ने दूसरा स्थान हासिल किया। पी4 से शुरुआत करते हुए वह दूसरे स्थान पर रहे। यह चैम्पियनशिप के पहले राउंड के लिहाज से अच्छा परिणाम है।
नयन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके बाद एजीबी4 रेस की बारी रही। इसमें चित्तेश और विष्णु ने बाजी मारी। चित्तेश और विष्णु के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा हुई। चित्तेश पहले और विष्णु दूसरे स्थान पर रहे।
इस रेस का दो बार रीस्टार्ट हुआ। एक बार तो दो कारों की भिडं़त हुई, जिसमें एक कार हवा में उड़ती नजर आई।
सुजुकी गिक्सर कप में चेन्नई के एक अन्य रेसर जोसेफ मैथ्यू ने बाजी मारी। मैथ्यू ने शनिवार को भी अपना वर्चस्व कायम किया था।
आइजल के मासावदावगिलियाना और लालमावीपुइया ने इस वर्ग में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
जेके टायर रेड बुल रोड टू रूकी कप में श्रीलंका के जाडेन गुणावदेना ने बाजी मारी। जाडेन ने 11.47.188 मिनट के साथ यह रेस जीती। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पूरे 3,235 सेकेंड आगे रहे।
चेन्नई के वारून एस. ने आइजल के रेसरों-लालरुइजेला और लालनुनसांगा को दोयम साबित करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath