विस्तार की दिल्ली-गुवाहाटी उड़ान सेवा शुरू

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा संस की विमानन कंपनी विस्तार ने गुरुवार को नई दिल्ली से गुवाहाटी विमानन सेवा शुरू की।

विस्तार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फी टीक यो ने कहा, “पिछले कुछ महीने से हमारे कई ग्राहक पूर्वी भारत के लिए सेवा शुरू करने का अनुरोध कर रहे थे। इसलिए ग्राहकों की मांग पर यह नई सेवा शुरू करते हुए हमें खुशी हो रही है।”

पूर्वोत्तर क्षेत्र में कंपनी की यह पहली सेवा है। कंपनी दिल्ली-गुवाहाटी-बागडोगरा-दिल्ली मार्ग पर दैनिक सेवा देगी।

कंपनी अभी दिल्ली से मुंबई, अहमदाबाद, गोवा, हैदराबाद, गुवाहाटी और बागडोगरा के लिए और मुंबई और अहमदाबाद के बीच सेवा दे रही है। कंपनी 9 अप्रैल से पुणे के लिए भी सेवा शुरू कर देगी।

कंपनी ने कहा कि इस महीने कंपनी के विमानों की संख्या छह हो जाएगी, जबकि साल के आखिर तक यह नौ हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493