‘विस्तार’ ने विशेष होली छूट पेश की

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। घरेलू विमानन सेवा कंपनी विस्तार ने मंगलवार को होली के लिए विशेष छूट वाली किराया योजना ‘होली सरप्राइज’ पेश की। इसके लिए न्यूनतम 999 रुपये से बुकिंग की जा सकेगी। कर और शुल्क हालांकि अलग से देय होगा।

कंपनी के मुताबिक, होली सरप्राइज ऑफर के तहत इकनॉमी श्रेणी में एक तरफ का न्यूनतम किराया 999 रुपये और प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी में न्यूनतम 2,299 रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “यात्री विमानन कंपनी के समग्र नेटवर्क पर विशेष किराए का लाभ उठा सकेंगे, जिसमें विमानन कंपनी के नए गंतव्य जम्मू, श्रीनगर और कोच्चि भी शामिल है।”

कंपनी के बयान के मुताबिक, “योजना के तहत सीटों की संख्या सीमित है और बुकिंग क अवधि भी सीमित है। बुकिंग मंगलवार से शुरू हो रही है, जो 28 मार्च 2016 को 23.59 बजे तक चलेगी। इस बुकिंग के तहत यात्रा अवधि 24 मार्च से 30 अप्रैल 2016 तक रहेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493