हैंबर्ग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। विमानन कंपनी विस्तार ने मंगलवार को कहा कि वह अपने एयरबस ए-320 की सभी तीन केबिन श्रेणियों में पहले से लोड की गई सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बीएई सिस्टम्स की इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट (आईएफई) प्रणाली का उपयोग करेगी।
विमानन कंपनी के मुताबिक, बीएई सिस्टम्स की ‘इंटेलीकेबिन’ आईएफई प्रणाली से ग्राहकों के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (पीईडी) पर वायरलेस स्ट्रीमिंग के जरिए पहले से लोड की हुई सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
कंपनी ने यह भी कहा कि आईएफई प्रणाली का उपयोग करने के लिए वह अपने बिजनेस श्रेणी के ग्राहकों को सैमसंग गैलेक्सी टैब एस टैबलेट भी देगी।
कंपनी ने कहा कि प्रणाली अगले छह महीने में चालू हो जाएगी और इसे सभी विमानों में लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath