विस्फोट से दहला अफगान शहर, 4 की मौत

जलालाबाद, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जलालाबाद शहर में रविवार को संभवत: एक आत्मघाती हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नाम बताने से इनकार करने वाले अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि रविवार दोपहर को मुखाबिरात स्कवायर पर हुआ विस्फोट बजाहिर एक आत्मघाती हमला था, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा, “पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया है।” अधिकारियों ने अभी इस पर टिप्पणी नहीं दी है।

पूर्वी नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद विस्फोट से दहल उठी, जबकि अफगान राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ वहां प्रांतीय अधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठक के लिए यहां पहुंचे थे।

वे सरकार द्वारा शुरू की गई शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं ताकि तालिबान संगठन को सरकार के साथ वार्ता शुरू करने के लिए प्रोत्साहित और देश में जारी संकट को समाप्त किया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493