वीजा समस्या के कारण एएफसी कप मैच नहीं खेल पाएंगे नोर्डे

कोलकाता, 30 मई (आईएएनएस)। मोहन बागान के स्टार खिलाड़ी सोनी नोर्डे वीजा संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और इस कारण वह ढाका अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले एएफसी कप ग्रुप-ई के मैच में अपनी टीम के साथ शामिल नहीं हो पाएंगे।

बागान क्लब के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि वीजा की समस्या के कारण नोर्डे का नाम ढाका में होने वाले मैच के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि उनकी इस परेशानी को सुलझाने की कोशिश की जाएगी, ताकि वह मंगलवार को टीम के साथ शमिल हो सके।

वर्तमान में एएफसी कप के ग्रुप-ई में मोहन बागान की टीम छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

मोहन बागान टीम :- शल्टोन पॉल, देबजीत मजूमदार (गोलकीपर), राजू गायकवाड, किंग्शुक देबनाथ, बिक्रमजीत सिंह (जूनियर), सार्थक गोलुइ, रेनीर फर्नाडीस, बिक्रमजीत सिंह (सीनियर), रोबिनसन सिंह, अजरुद्दीन मलिक, संजय बालमुचु, कीन लेविस, जेजे लालपेख्लुआ, डेरल डुफी, युसा कात्सुमी, सौरव दास और शौविक घोष।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493