मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी मेजबान और वीडियो जॉकी (वीजे) अनुषा दांडेकर का कहना है कि उन्हें वीजे संस्कृति पसंद है और वीजे संस्कृति में काम करने में उन्हें बहुत मजा आया है।
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी मेजबान और वीडियो जॉकी (वीजे) अनुषा दांडेकर का कहना है कि उन्हें वीजे संस्कृति पसंद है और वीजे संस्कृति में काम करने में उन्हें बहुत मजा आया है।
अनुषा ने आईएएनएस को बताया, “मैं इसे पसंद करती हूं और अभी भी इसे पसंद करती हूं। मैं अपने वीजे की काबिलियत को अपने शोज में आजमाती हूं..यह संस्कृति शानदार थी। हमने बेहतरीन वक्त बिताया और यह मजेदार और आसान था।”
अभिनेता करण कुंद्रा को डेट कर रहीं अनुषा (36) एमटीवी के शो ‘हाउस ऑफ स्टाइल’ की मेजबानी कर चुकी हैं। बाद में उन्होंने ‘डांस क्रू’, ‘टीन डिवा’ और ‘न्यूज’ जैसे शो की भी मेजबानी की। 2008 में उन्होंने कॉस्मोपॉलियन फन फीयरलेस फीमेल अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ वीजे का पुरस्कार जीता।
फिलहाल वह करण कुंद्रा के साथ एमटीवी के शो ‘लव स्कूल’ की मेजबानी कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath