वीडियो जॉकी अर्चना को पसंद है क्रिकेट

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेट से संबंधित शो के लिए मशहूर वीडियो जॉकी अर्चना विजया का कहना है कि उन्हें क्रिकेट देखना बेहद पसंद है।

अर्चना ने आईएएनएस से कहा, “मैं पिछले 10 सालों से क्रिकेट पेश कर रही हूं। लगातार 10 सालों तक इस खेल को पेश करने के लिए जरूरी है कि मुझे यह खेल पसंद हो। मुझे यह खेल सचमुच बेहद पसंद है।”

अर्चना इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के लिए ‘आईपीएल एक्स्ट्रा इंनिंग्स टी 20’ पेश कर रही हैं, जिसका प्रसारण सोनी मैक्स पर हो रहा है।

अर्चना ने कहा, “मुझे आईपीएल में इसलिए मजा आ रहा है क्योंकि यह बेहद शानदार है। यह तेज, समावेशी और क्रिकेटेनमेंट का प्रतीक है, इसलिए मुझे इसका यह स्वरूप (आईपीएल) खासतौर पर पसंद है।”

अर्चना इससे पहले स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी – डर का ब्लॉकबस्टर’ में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आई थीं।

उन्होंने कहा, “मैं इसके लिए पूरे देश में यात्रा करूंगी और मैदान से खेल का आंखों देखा हाल पेश करूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493