वीनस को हराकर स्टेनफॉर्ड डब्ल्यूटीए विजेता बनी कोंटा

स्टेनफॉर्ड, 25 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की जोहाना कोंटा ने सात बार की ग्रैंड स्लैम विजेता अमेरिका की वीनस विलियम्स को हराकर डब्ल्यूटीए-2016 स्टेनफॉर्ड ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया।

कोंटा ने सोमवार को अमेरिकी खिलाड़ी को 7-5, 5-7, 6-2 से मात देकर यह खिताब अपने नाम किया।

बीबीसी ने कोंटा के हवाले से कहा, “यह अविश्वसनिय और शानदार अनुभव है। यह मेरे द्वारा किए गए कड़े परिश्रम का परिणाम है।”

कोंटा ने कहा, “मैं वीनस के खिलाफ इससे पहले दो बार खेल चुकी हूं। मैं बेहद ही अनुभवी खिलाड़ी के खिलाफ खेल रही थी। वीनस को किसी परिचय की जरूरत नहीं है।”

ब्रिटने की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी कोंटा पिछले साल जून में 147वें स्थान पर थीं। इसके बाद उन्होंने 14वें स्थान तक का सफर तय किया।

वह जनवरी में हुए आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थीं।

वह चार साल पहले ओसाका में 24 साल बाद डब्ल्यूटीए खिताब हासिल करने वाली ब्रिटेन की महिला खिलाड़ी बनी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493