‘वीरप्पन’ अपराधी का गुणगान नहीं : राम गोपाल वर्मा

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। ‘सत्या’, ‘कंपनी’, ‘जंगल’ व ‘सरकार’ जैसी सफल फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘वीरप्पन’ एक अपराधी का गुणगान नहीं है।

‘वीरप्पन’ कुख्यात चंदन तस्कर कूसे मुनिस्वामी वीरप्पन पर आधारित है।

राम गोपाल वर्मा (54) ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘वीरप्पन’ बनाना एक अपराधी का महिमामंडन करना नहीं है बल्कि यह आईना दिखाती है कि उसे मुकाम बनाने की इजाजत कैसे मिली।”

उन्होंने बताया कि कहानी सबूत है कि वह एक अप्रत्याशित आदमी था।

राम गोपाल वर्मा ने कहा, “वीरप्पन की कहानी सबूत है कि एक अप्रत्याशित आदमी पूरे मौजूदा सिस्टम को उलट सकता है। डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी ऐसा ही है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि वीरप्पन जैसे बुरे लोगों के बारे में जानना जरूरी है, क्योंकि बुरे लोग कैसे खत्म होते हैं, यह जानना समाज के लिए के लिए फायदेमंद है।

फिल्म में संदीप भारद्वाज, सचिन जोशी, उषा जाधव व लिसा रे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493