‘वीरम’ में योद्धा बने कुणाल कपूर

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘वीरम’ के निर्माताओं ने फिल्म ‘वीरम’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसमें कुणाल कपूर सच्चे और ऐतिहासिक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘वीरम’ के निर्माताओं ने फिल्म ‘वीरम’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसमें कुणाल कपूर सच्चे और ऐतिहासिक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं।

‘वीरम’ महान कवि शेक्सपियर की क्लासिक ‘मैकबेथ’ का रूपांतरण है।

फिल्म के पोस्टर में अभिनेता योद्धा अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इसकी पृष्ठभूमि केरल का उत्तरी मालाबार क्षेत्र है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता जयराज नायर द्वारा निर्देशित फिल्म चंद्र मोहन पिल्लई और चंद्रकला कला के प्रदीप राजन द्वारा सह-निर्मित है।

‘वीरम’ मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में बनी है।

केरल की 13वीं शताब्दी पर बनी फिल्म वास्तविक जीवन पर आधारित है, जो लोकगीत साहित्य और गीतों के माध्यम से प्रसिद्ध हैं।

फिल्म मारधाड़ वाले दृश्यों से भरपूर है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493