‘वीरे दी वेडिंग’ असल में लड़कियों की फिल्म : करीना

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि ‘वीरे दी वेडिंग’ असल में देश में लड़कियों की पहली फिल्म होगी। उन्हें लगता है कि किसी ने भी अभी तक इस तरह की शैली में फिल्म बनाने का साहस नहीं किया है।

करीना ने मुंबई से आईएएनएस से फोन पर कहा, “यह शायद भारत की पहली वास्तविक रूप में लड़कियों की फिल्म है। यह चार लड़कियों, चार दोस्तों के बारे में है जो फिल्म में मेरी (किरदार) शादी में एक साथ आती हैं। यह वास्तव में रोचक और मजेदार है। पश्चिम की फिल्मों में ऐसा देखा जाता रहा है लेकिन यहां कोई ऐसा नहीं है जो वास्तव में इस तरह की शैली में फिल्म बनाने का साहस करे।”

हाल में आई फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में डॉक्टर की भूमिका निभाने वाली करीना ने कहा, “आज के बदलते समय और सिनेमा में, मुझे लगता है ऐसी फिल्में बनाना आसान है क्योंकि आजकल लोग भी ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं।”

‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया हैं। इसका निर्माण रिया कपूर और एकता कपूर ने किया है।

करीना ने कहा, “यह अद्भुत फिल्म है। इसकी निर्माता भी दो महिलाएं हैं और फिल्म सिर्फ अभिनेत्रियों से सजी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493